सैमसंग ने हाल ही में अपनी नई प्रीमियम स्मार्टवॉच, Samsung Galaxy Watch Ultra, को लॉन्च किया है, जो कंपनी की पहली अल्ट्रा-रग्ड स्मार्टवॉच है। यह वॉच आउटडोर एडवेंचर और कठिन परिस्थितियों में उपयोग के लिए डिज़ाइन की गई है और इसे खासतौर पर Apple Watch Ultra को टक्कर देने के लिए बनाया गया है।
डिज़ाइन और बिल्ड क्वालिटी
सैमसंग ने Galaxy Watch Ultra को स्क्रैच-रेसिस्टेंट टाइटेनियम बॉडी और “सक्वायरल” डिज़ाइन के साथ पेश किया है, जो इसे पहले के Galaxy Watch मॉडल से अलग बनाता है। इसमें 1.5-इंच का सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पिक्सल रेजोल्यूशन 480×480 है और यह 3,000 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आता है। इस वॉच की खासियत यह है कि यह रात में भी बेहतर दृश्यता प्रदान करने के लिए रेड मोड में बदल जाती है।
वॉच सिर्फ़ 47mm के डायल में उपलब्ध है, जो छोटे कलाई वालों के लिए थोड़ा बड़ा हो सकता है। हालांकि, इसका डिज़ाइन इतना फ्लैट और स्टाइलिश है कि पहनने में आरामदायक महसूस होता है। इसे तीन रंगों में उपलब्ध कराया गया है: व्हाइट, ग्रे, और सिल्वर। इसके अलावा, वॉच के लिए कई बैंड विकल्प भी उपलब्ध हैं, जिसमें मरीन बैंड कलर सबसे खाश हैं
फीचर्स और परफॉरमेंस
Samsung Galaxy Watch Ultra में कई फिटनेस और स्वास्थ्य ट्रैकिंग फीचर्स दिए गए हैं, जैसे कि हार्ट रेट मॉनिटरिंग, बॉडी कंपोजिशन, स्लीप और मेंस्ट्रुअल साइकल ट्रैकिंग। इसका 3-in-1 BioActive सेंसर पहले के मॉडल्स के मुकाबले ज्यादा बेहतर डेटा प्रदान करता है। यह वॉच विभिन्न वर्कआउट्स को ट्रैक कर सकती है और इसमें Functional Threshold Power (FTP) जैसे फीचर्स भी शामिल हैं, जो साइक्लिंग के दौरान पेडलिंग परफॉरमेंस को ट्रैक करता है।
वॉच में ड्यूल-बैंड GPS सपोर्ट है, जो इसे हाइकिंग और ट्रेकिंग के दौरान ज्यादा सटीक लोकेशन ट्रैकिंग की सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा, 10 ATM वाटर रेसिस्टेंस होने के कारण इसे 100 मीटर तक पानी में डुबोया जा सकता है। यह वॉच -4 से 131 डिग्री फारेनहाइट तक के तापमान में काम करने की क्षमता रखती है, जिससे यह सबसे कठिन परिस्थितियों में भी भरोसेमंद साथी साबित होती है।
बैटरी और सॉफ़्टवेयर
Galaxy Watch Ultra में 590mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो पावर सेविंग मोड में 100 घंटे तक की बैटरी लाइफ प्रदान करती है। यह WPC-बेस्ड वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वॉच Wear OS-बेस्ड One UI 6 Watch ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलती है, जो इसे और भी कई एंड्रॉइड फोन्स के साथ कनेक्टिविटी में सक्षम बनाती है। हालांकि, गैर-सैमसंग डिवाइसेस के साथ कनेक्टिविटी में थोड़ी परेशानियां हो सकती हैं।
कीमत और उपलब्धता
भारत में Galaxy Watch Ultra की कीमत ₹59,999 है। वहीं, Galaxy Watch 7 की कीमतें ₹29,999 से शुरू होती हैं। दोनों मॉडल्स के लिए प्री-बुकिंग के दौरान आकर्षक कैशबैक और अपग्रेड बोनस ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं। जो शायद आपके लिए फायदेमंद हो।
Samsung Galaxy Watch Ultra एक प्रीमियम स्मार्टवॉच है, जो कठिन परिस्थितियों और एडवेंचर के लिए तैयार की गई है। इसकी टाइटेनियम बॉडी, हाई ब्राइटनेस AMOLED डिस्प्ले और ड्यूल-बैंड GPS जैसी खूबियां इसे बेहतरीन बनाती हैं। हालांकि, इसका बड़ा साइज और ऊंची कीमत सभी के लिए सही नहीं हो सकती, लेकिन जो लोग अपने एडवेंचर और फिटनेस के लिए एक भरोसेमंद साथी चाहते हैं, उनके लिए यह एक शानदार विकल्प साबित हो सकती है।
Samsung Galaxy Watch Ultra
Samsung Galaxy Watch Ultra एक ऐसा डिवाइस है, जो Apple Watch Ultra के मुकाबले अपने अनोखे फीचर्स और डिज़ाइन के साथ बाजार में अलग पहचान बना रही है।



Pingback: Amazfit T-Rex 3 स्मार्टवॉच: दमदार फीचर्स और AI गाइडेंस के साथ शानदार फिटनेस पार्टनर - Dailynews48